डॉ. आर.बी. दास की कविता : मन नहीं करता

।।मन नहीं करता।।
डॉ. आर.बी. दास

कभी नींद आती थी,
आज सोने को मन नहीं करता…
कभी छोटी सी बातों पर आंसू बह जाते थे,
आज रोने तक का मन नहीं करता…
करता था लूटा दूं खुद को या लूट जाऊ खुद पे,
आज तो खोने तक का मन नही करता…
पहले बोलने तक को शब्द कम पड़ जाते थे,
लेकिन आज मुंह खोलने को मन नहीं करता…
कभी कड़वी याद मीठे सच याद आते थे,
आज सोचने तक को मन नहीं करता…
मैं कैसा था! कैसा हो गया हूं..!
लेकिन आज कल यह भी सोचने को मन नहीं करता…

Dr. R.B. Das
Ph.D (Maths, Hindi) LLB

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *