डॉ रश्मि शुक्ला की कविता : हरितालिका तीज

हरितालिका तीज

साजन हमका संगम तट की मिट्टी ले आना आई हर तालिका तीज।

दोनो जने शंकर पार्वती और गणपति बना पूजा-पाठ करें आई हर तालिका तीज ।

सुन्दर वस्त्र व कदली स्तम्भों से गृह को सजाए आई हर तालिका तीज।

साजन हम दोनो मंगल गीत-संगीत से जागरण करें आई हर तालिका तीज।

साजन हमका जयपुर सेचुनरी ले आना आई हरितालिका तीज।

साजन हमका पटना का सेनदुरा ले आना आई हर तालिका तीज।

सजना हमका फैजाबाद से चुड़ीयाँ ले आना आई हर तालिका तीज।

सजना कलकत्ता से महावर ले आना आई हर तालिका तीज।

साजन काशी से सब भोग ले आना आई हर तालिका तीज।

साजन हमको आशीर्वाद देना शीव लोक सुहागन जाए आई हर तलिका तीज।

डॉक्टर रश्मि शुक्ला समाज सेविका
अध्यक्ष सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्थान
प्रयागराज उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *