IMG 20210909 WA0018

बैंड की धुन पर बिखरी देशभक्ति सुरों की तान !

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : खड़गपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार की शाम आर पी एफ बैंड की ओर से देश भक्ति सुरों की सुरीली तान छेड़ी गई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शाम 6 बजे से पूरे 75 मिनट तक यह मनमोहक कार्यक्रम चला। जिसका रेल यात्रियों ने भरपूर आनंद लिया। बैंड वादन का कार्यक्रम खड़गपुर स्थित जोनल आर पी एफ ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के बैंड की ओर से प्रस्तुत किया गया।

जिसकी निगरानी के लिए संस्थान के पर्िसिंपल आर. के. शर्मा व वाइस पर्िसिंपल बी .सी . पर्ुष्टि आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि समूचे देश के साथ भारतीय रेल और आर पी एफ भी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। बैंड के माध्यम से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति इसी की कड़ी है।

यह भी पढ़ें:  "नंदीग्राम संग्राम" में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए क्यों महत्वपूर्ण हुआ खड़गपुर??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *