डॉ. आर.बी. दास की कविता : कल का क्या भरोसा

।।कल का क्या भरोसा।।
डॉ. आर.बी. दास

किसी की जिंदगी छोटी,
तो किसी की बड़ी होती है…!
मौत किसी के दरवाजे पर,
तो किसी के सर पे खड़ी होती है…!
कौन जाने किसी के हिस्से में,
कल का सूरज आएगा की नही…!
जिससे मुंह फुलाकर बैठे हो आज,
वो क्या पता कल मिल पाएगा की नहीं…!
दिल से जुड़े रिश्तों को,
यू न गलतफहमियों का शिकार बनाइए…!
मन मुटाव की इस गांठ को,
इतना कसकर न लगाइए…!
ये वक्त की रेत हाथों से,
पल में फिसल जायेगी…!
आप आवाज लगाते रहोगे,
और वो बहुत दूर निकल जायेगी…!

Dr. R.B. Das
Ph.D (Maths, Hindi) LLB

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *