डॉ. आर.बी. दास की कविता : बस वही ठीक है

।।बस वही ठीक है।।
डॉ. आर.बी. दास

अगर हम लोगों को गलत लगते हैं तो,
गलत ही सही हम खुद के लिए सही हैं
बस वही ठीक है…

जो जैसा सोचे हमारे बारे में, सोचने दो,
खुद की नजरों में सही हैं,
बस वही ठीक है…

सब की नजरों में हम अच्छे बन नहीं सकते, अपने परिवार की नजरों में अच्छे हैं,
बस वही ठीक है…

लोग कमियां ही ढूंढते हैं, चाहे हम कितने भी अच्छे हो, अब बची नहीं खूबियां हम में,
अब हम बुरे ही ठीक हैं
बस वही ठीक है…

डॉ. राम बहादुर दास
सलाहकार,
विश्व विद्यालय अनुदान आयोग,(UGC)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *