डॉ. आर.बी. दास की कविता : कीजिए

।।कीजिए।।
डॉ. आर.बी. दास

न चादर बड़ी कीजिए,
न ख्वाहिशें दफन कीजिए।
चार दिन की जिंदगी है,
बस चैन से बसर कीजिए।

न परेशान किसी को कीजिए,
न हैरान किसी को कीजिए।
कोई लाख गलत भी बोले,
बस मुस्कुराकर छोड़ दीजिए।

न रूठा किसी से कीजिए,
न झूठा वादा किसी से कीजिए।
कुछ फुरसत के पल निकालिए,
कभी खुद से भी मिला कीजिए…!!

डॉ. राम बहादुर दास
सलाहकार,
विश्व विद्यालय अनुदान आयोग,(UGC)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *