Vlcsnap 2023 07 04 17h54m42s253 Copy

वनकर्मियों द्वारा चलाये गोली से युवक की मौत, बस्ती वासियों ने किया हंगामा

जलपाईगुड़ी। वन बस्ती के युवक की वन विभाग के कर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी ब्लॉक के माराघाट रेंज में गोसाइ हाट में हुई है। हत्या के आरोप में वन बस्ती निवासियों ने पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों के सामने शव के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि जब तक वन विभाग के अधिकारी नहीं आएंगे और इस सवाल का जवाब नहीं देंगे कि युवक की गोली मारकर हत्या क्यों की गई, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाया जाएगा।

मौके पर धुपगुड़ी थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ आईसी एडिशनल एसपी पहुंचे। इस बीच, स्थिति अधिक गंभीर होने पर धुपगुड़ी पुलिस स्टेशन द्वारा बड़ी संख्या में पुलिस बल और आरएबी बल को बुलाया गया। हालाँकि, आरएबी बलों को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा जब वे स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए गाँव में दाखिल हुए तो विशाल आरएबी वाहन नोनाई नदी के संकरे पुल में फंस गया। उल्लेखनीय है कि नोनाई नदी पर बड़े पुल की वनवासियों की लंबे समय से मांग है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पारः केन्द्र

पुल नहीं होने के कारण आरएबी बटालियन को 3 किलोमीटर से अधिक पैदल चलनी पड़ी। जलपाईगुड़ी वन अधिकारी विकास वी ने कहा कि वन विभाग घटना की जांच शुरू करेगा। अगर वनकर्मियों की गलती है, तो कार्रवाई की जाएगी। वनकर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, जब यह घटना घटी उस समय कई लोग साइकिल पर लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। घटना की जांच शुरू हो गई है।

कूचबिहार में एक व्यक्ति के घर में चार-पांच बम फटने से इलाके में  सनसनी, दो बच्चे समेत चार घायल

कूचबिहार। दिनहाटा के गोसानीमारी दो नंबर ग्राम पंचायत इलाके में सत्तार मियां नामक एक व्यक्ति के घर में अचानक चार-पांच बम फटने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में सत्तार मियां समेत चार लोग घायल हो गये। घायलों में दो बच्चे हैं। घटना से आसपास  के लोग दशहत में है। सूत्रों के मुताबिक सत्तार मियां बम बनाता था और बम सप्लाई करता था।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  खड़गपुर में मोटर वैन चालकों ने किया प्रदर्शन

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  पांशकुड़ा : पुनर्वास की मांग पर किया प्रदर्शन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =