Women victims of Sandeshkhali reached Ramnagar and narrated their sad stories.

रामनगर पहुंची संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं, सुनाई व्यथा कथा

Kolkata Hindi News, खड़गपुर : भारतीय जनता पार्टी कांथी सांगठनिक जिला रामनगर में रामनगर विधानसभा की महिला मोर्चा क शाखा सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां कांथी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सौमेन्दु अधिकारी (Soumendu Adhikari), कांथी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष घनश्यामला दास, महिला मोर्चा प्रभारी और उत्तर कांथी विधानसभा विधायक सुमिता सिन्हा,

पूर्व विधायक और जिला उपाध्यक्ष बनाश्री मैती, जिला महासचिव चंद्रशेखर मंडल, जिला उपाध्यक्ष मौमिता दास, तलगाचारी-2 क्षेत्र की प्रमुख सबिता खाटुआ, महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मौमिता बेरा समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

महिला मोर्चा के इस सम्मेलन को विशेष महत्व प्राप्त हुआ, जब संदेशखाली (Sandeshkhali) की पीड़ित महिलाओं ने इस सम्मेलन में भाग लिया और उन्होंने उम्मीदवार सौमेंदु अधिकारी  से मुलाकात की और अभिवादन का आदान-प्रदान किया। उन्होंने संदेशखाली में अतीत के बारे में चर्चा की।  उन्होंने अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *