जब लीक हो गया था इस मशहूर एक्ट्रेस का MMS

कोलकाता। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रिया सेन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। रिया सेन का जन्म 24 जनवरी 1981 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। रिया सेन राजघराने से संबंध रखती हैं। रिया सेन के पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता भारत देव कूचबिहारी की राजकुमारी इला देवी के बेटे हैं तथा जयपुर की महारानी गायत्री देवी के भतीजे थे। वहीं, अभिनेत्री रिया सेन की मां मुनमुन सेन एवं दादी सुचित्रा सेन भी जबरदस्त अभिनेत्रियां रही हैं।

रिया सेन ने अपने करियर का आरम्भ पांच साल की उम्र से किया था। उन्होंने पहली बार अपनी मां मुनमुन के साथ बेटी का किरदार निभाया था। रिया सेन ने वर्ष 1991 में भी फिल्म विषकन्या में एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। वही बात यदि रिया सेन के बॉलीवुड करियर की तो उन्होंने फिल्म स्टाइल, झंकार बीट्स, मलयालम हॉरर फिल्म अनंताभाद्रम, नौका डूबी जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें नौका डूबी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटिगरी में स्टार गाइड अवॉर्ड मिला था।

रिया सेन को अंतिम बार फिल्म रब्बा मैं क्या करूं में देखा गया था। उन्होंने हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनका फिल्मी करियर कुछ विशेष नहीं रहा, मगर वह अपने छोटे से फिल्मी करियर में विवादों से घिरी रहीं। रिया सेन को बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है। वह फिल्मों के लिए कम, बल्कि विवादों के लिए अधिक जानी जाती हैं।

करियर के चलते रिया सेन के अफेयर की चर्चा अश्मित पटेल के साथ जोरों पर थीं। दोनों का एक MMS भी लीक हुआ था। इस घटना के बाद उनका करियर लगभग पूरी तरह बर्बाद हो गया था। इसके अतिरिक्त रिया सेन की लिस्ट में एक और विवाद सम्मिलित है। दरअसल, रागिनी MMS रिटर्न के सेट पर उनके सह कलाकार ने रिया सेन पर कपड़े उतारने का आरोप लगाया था।

दरअसल, उनके सह कलाकार निशांत मलकानी ने आरोप लगाया था कि जब दोनों कलाकार इंटिमेट सीन शूट कर रहे थे, उस दौरान रिया सेन ने  कैमरे के सामने उनकी पैंट उतार दी थी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2016 में एक पार्टी के दौरान किसी लड़की को किस करने पर काफी चर्चा में रही थीं। इस घटना की फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *