Election commission

त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड, मेघालय में 27 फरवरी को मतदान, 2 मार्च को होगी मतगणना

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा में एक चरण में 16 फरवरी को मतदान होगा। वहीं नागालैंड और मेघालय में भी एक ही चरण में 27 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वहीं मतों की गिनती तीनों राज्यों में एक साथ 2 मार्च को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को ये जानकारी दी है।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने साल 2023 में होने वाले पूर्वोत्तर के तीन राज्यों नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 16 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 30 जनवरी रखी गई है। वहीं मतों की गिनती 2 मार्च को की जाएगी।

वहीं नागालैंड और मेघालय में भी एक ही चरण में 60-60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान किया जाएगा। इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 7 फरवरी रखी गई है। वहीं दोनों राज्यों में मतों की गिनती 2 मार्च को की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए आदर्श आचार संहिता भी आज से लागू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Corona in India : कोरोना तीसरी लहर से निपटने के लिए किन चीजों पर देना होगा ध्यान ? जाने एक्सपर्ट की राय

चुनाव आयोग के मुताबिक नागालैंड में कुल 13,09,651 मतदाता हैं। वहीं मेघालय में कुल 21,61,129 मतदाता मतदान करेंगे। इसके अलावा त्रिपुरा में 28,13,478 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। वहीं त्रिपुरा में 3,328 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। इसके अलावा नागालैंड और मेघालय में क्रमश: 2,315 और 3,482 पोलिंग स्टेशन पर मतदान होगा। वहीं इन राज्यों की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 12 मार्च, 22 मार्च और 15 मार्च को पूरा हो रहा है। अब इससे पहले इन राज्यों में नई सरकार का गठन करना है। इधर, स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय पार्टियों ने भी इन राज्यों में चुनावों के लिए कमर कस ली है।

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था। पूर्वोत्तर के इन तीनों चुनावी राज्यों में आयोग ने चार दिवसीय दौरा किया था। गौरतलब है कि नागालैंड में कोई विपक्ष नहीं है, वहां सर्वदलीय सरकार है। वहीं, त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है, जबकि मेघालय में भी गठबंधन के जरिए बीजेपी ही सरकार में है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  छात्र लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें, सफलता निश्चित मिलेगी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी से विवाद, बीजेपी चलाएगी अभियान
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *