बंगाल में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, 6 लोगों की हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायती चुनावों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। चुनाव की तारीखों की घोषणा 8 जून को कर दी गई थी। तारीखों के ऐलान के बाद से उम्मीदवार खुद के प्रचार-प्रसार में लग गए। वहीं इस बीच राज्य में 8 जून से लेकर अब तक हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। अब तक 15 लोगों की मौत चुकी है। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए सूबे में 70,000 राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।

राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में 73,887 सीटों पर मतदान जारी हैं। इसमें कुल 2.06 लाख उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में पंचायती चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं। इससे सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत और कमजोरी का अकलन कर सकेंगें। पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव की वोटिंग के बीच अब तक कुल 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। कल रात से मरने वालों में 5 TMC का तो एक BJP का कार्यकर्ता शामिल है।

मुर्शिदाबाद में चली गोली 

मुर्शिदाबाद में समसेरगंज में एक TMC कार्यकर्ता को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। यह घटना शुलीतला इलाके में बूथ नंबर 16 की है। घायल कार्यकर्ता को तुरंत अनुपनगर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, शख्स का नाम सनाउल शेख है। उसका घर मुर्शिदाबाद के समशेरगंज थाने के शुलिटला इलाके में है।

घटना की सूचना पाकर समसेरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसे गोली क्यों नहीं मारी गई है। वहीं कूचबिहार के सीताई में बाराविटा प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र में तोड़फोड़ की गई। मतपत्रों में आग लगा दी गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चुनाव के लिए करीब 70,000 राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों को नियुक्त किया गया है। केंद्रीय बलों की की कम से कम 600 कंपनियां तैनात की गई हैं। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने लोगों से बिना डर के मतदान करने की अपील की है। राज्यपाल ने मतदान केंद्रों का दौरा किया और मतदाताओं और उम्मीदवारों से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *