बॉलीवुड की खबरें || सारा अली खान ने मुंबई की बारिश का लिया आनंद

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने मुंबई की बारिश का आनंद लिया। सारा अली खान हाल ही में मुंबई के बैंडस्टैंड पर नजर आयी। सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में सारा अपनी दोस्त के साथ मुंबई के मौसम और बारिश का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों समंदर किनारे वॉक करते हुए एक- दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में सारा कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। वह काफी सिंपल लग रही हैं। वह अपनी दोस्त के साथ ऑटो रिक्शा की सवारी कर रही है। सारा के इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

65 वर्ष की हुयी नीतू सिंह

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नीतू सिंह आज 65 वर्ष की हो गयी। 08 जुलाई 1958 को जन्मीं नीतू सिंह को नृत्य में काफी रूचि थी। उनकी रूचि को देखते हुये उनकी मां राजी सिंह ने उसे प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला के नृत्य स्कूल में नृत्य सीखने की अनुमति दे दी। नृत्य सीखने के दौरान वैजयंती माला उनके नृत्य करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुयीं और अपनी फिल्म ..सूरज ..में बाल कलाकार के रूप में काम करने की उनसे पेशकश की जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

साठ के दशक में नीतू सिंह ने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया। इनमें 1968 में प्रदर्शित फिल्म .दो कलियां..खासतौर पर उल्लेखनीय है। इस फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका को सिने प्रेमी शायद हीं कभी भूल पायें। फिल्म में उन पर फिल्माया गीत ..बच्चे मन के सच्चे .. दर्शकों और श्रोताओं के बीच आज भी लोकप्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *