भारतीय साहित्य, कला एवं संस्कृति में शिव तत्व पर आभासी संगोष्ठी

नागदा, म.प्र.। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा 242वीं अन्तरराष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 18 फरवरी 2023 सायं 4 बजे आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुन्दरलाल जोशी सूरज ने बताया कि संगोष्ठी का विषय भारतीय साहित्य, कला एवं संस्कृति में शिव तत्व पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा अध्यक्ष कला संकाय एवं कुलानुशासक विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, विशिष्ट अतिथि हरेराम वाजपेयी अध्यक्ष हिन्दी परिवार इन्दौर।

डॉ. अशोक कुमार भार्गव आईएएस पूर्व कमिश्वर भोपाल, मुख्य वक्ता सुवर्णा जाधव (पुणे) राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य कार्यकारी तथा अध्यक्षता ब्रजकिशोर शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन, विशेष अतिथि डॉ. संगीता पाल, डॉ. बाला साहेब तोरस्कर, रश्मि लता मिश्रा, राकेश छोकर, शैली भागवत इन्दौर तथा विशेष वक्ता मनीषा पाटीट, डॉ. दिव्या मिश्रा, धर्मचंद शास्त्री, पवनेश्वरी वर्मा ‘पवन‘, पूजा अग्निहोत्री, डॉ. शेख शेहनाज अहमद एवं संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय महासचिव उज्जैन, शिव स्तुति डॉ. नीना शर्मा श्रीनाथद्वारा (राज)।

स्वागताध्यक्ष यशवंत भण्डारी ‘यश‘ राष्ट्रीय संयोजक, प्रस्तावना डॉ. रश्मि चौबे राष्ट्रीय महासचिव इकाई महिला गाजियाबाद, संचालक रश्मि मिश्र (पुणे) राष्ट्रीय सचिव, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रेखा भाले राव एवं आयोजन समिति में डॉ. शिवा लोहारिया राष्ट्रीय अध्यक्ष इकाई महिला जयपुर, पुष्पा गरोठिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोपाल, डॉ. कृष्णा जोशी राष्ट्रीय प्रवक्ता इकाई महिला, संगीता केसवानी राष्ट्रीय सचिव इन्दौर, प्रतिमा सिंह प्रदेश महासचिव सरदारपुर (धार), प्रगति बैरागी राष्ट्रीय सचिव उज्जैन, कल्पना शाह प्रदेश उपाध्यक्ष कुक्षी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *