फुटबॉलर बलराम के निधन पर ममता ने जताया दुख

कोलकाता। पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी तुलसीदास बलराम के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जाहिर किया है। गुरुवार को राज्य सरकार के सूचना और संस्कृति विभाग की ओर से मुख्यमंत्री का शोक संदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि फुटबॉलर तुलसीदास बलराम के निधन से मैं शोकाहत हूं। उन्होंने आज कोलकाता में अंतिम सांस ली है।

उनकी उम्र 86 साल थी। उनके निधन से इतिहास के एक अध्याय का अंत हुआ है। भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग के महानतम खिलाड़ियों में से एक तुलसीदास बलराम ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके थे। उन्होंने ईस्ट बंगाल क्लब के लिए कप्तानी भी की थी।

पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें वर्ष 2013 में बंग विभूषण सम्मान दिया था। इसके साथ ही उन्होंने अर्जुन सहस्त्र सम्मान भी हासिल किया है। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मैं तुलसीदास बलराम के परिवार और अनुगामियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रही हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *