भारत माता अभिनंदन दिवस समारोह पर आभासी संगोष्ठी होगी

निप्र, उज्जैन : राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के 140वीं आभासी संगोष्ठी विश्व विजेता सन्यासी स्वामी विवेकानंदजी के शिकागो उद्बोधन भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में होगी। इस ऐतिहासिक दिवस को भारत माता अभिनंदन दिवस के रूप में मनाया जावेगा। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंदरलाल जोशी ‘सूरज‘ ने देते हुए बताया कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा (कला संकायाध्यक्ष, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन),

अध्यक्षता डॉ. शहाबुद्दीन शेख (पूर्व प्राचार्य एवं राष्ट्रीय मुख्य संयोजक पुणे) एवं मुख्य वक्ता शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी (महिदपुर रोड), विशिष्ट वक्ता सुवर्णा जाधव (मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मुम्बई) होगी। विशिष्ट वक्ता डॉ. अलका नाईक, लता जोशी, डॉ. अनुसूया अग्रवाल, उर्वशी उपाध्याय, प्रभा शर्मा, डॉ. मुक्ता कौशिक, डॉ. सुरेखा मंत्री, स्वागताध्यक्ष पूर्णिमा कौशिक रायपूर, प्रस्तावक गरिमा गर्ग, पंचकूला एवं संचालक डॉ. रश्मि चौबे रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *