नेताजी जयंती पर उत्तर बंगाल के जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

नेताजी जयंती पर अलीपुरदुआर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अलीपुरद्वार। नेताजी की 126वीं जयंती अलीपुरद्वार जिले के विभिन्न हिस्सों में कई भव्य समारोह के साथ मनाई गई। इस दिन अलीपुरद्वार नगर पालिका ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही शहर में मैराथन दौड़ समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। नेताजी जयंती के अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड ने सोमवार को कालचीनी प्रखंड स्थित लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में सफाई अभियान चलाया।

इस अवसर पर इंडिया स्काउट एंड गाइड के डीमा डिवीजन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस संबंध में इंडिया स्काउट एंड गाइड की डीमा इकाई के अध्यक्ष कोमल कुजूर ने कहा, ‘इस अभियान के अलावा आज हम प्रखंड के विभिन्न चाय जिलों का दौरा करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि हर कोई अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा रखे। ताकि वे भी इस स्वच्छता अभियान में हमारे साथ खड़े रहें।’

सोमवार को कालचीनी ब्लॉक के हैमिल्टनगंज क्षेत्र में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया गया। हैमिल्टनगंज डिपो पाड़ा क्षेत्र में युवा संघ द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया गया। नेताजी की जयंती के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्र के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नेताजी जयंती पर महकमा शासक व विधायक ने मिलाया पदयात्रा में कदम

उत्तर दिनाजपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर इस्लामपुर महकमा प्रशासन के अधिकारियों सहित इस्लामपुर के विधायक अब्दुल करीम चौधरी व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने एक साथ पदयात्रा निकाली। सोमवार को इस्लामपुर उप जिला सूचना एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रबंधन व इस्लामपुर गर्ल्स हाई स्कूल के सहयोग से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर इस्लामपुर गर्ल्स हाई स्कूल से पदयात्रा निकाली गयी। यह पदयात्रा इस्लामपुर गर्ल्स हाई स्कूल से शुरू हुई।

इस में इस्लामपुर महकमा शासक मोहम्मद अब्दुल साहिद, इस्लामपुर विधायक अब्दुल करीम चौधरी और इस्लामपुर नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने कदम मिलाते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस्लामपुर बस टर्मिनस तक गए। माल्यादान के बाद जुलूस इस्लामपुर शहर की परिक्रमा कर इस्लामपुर गर्ल्स हाई स्कूल पर समाप्त हुआ। उसके बाद वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए।

23 जनवरी नेताजी जयंती के अवसर पर मैराथन दौड़

जलपाईगुड़ी। 23 जनवरी नेताजी जयंती के अवसर पर 9 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अलावा जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज प्रधान जिला प्रमोद संघ क्लब एवं पुस्तकालय द्वारा 30 जनवरी एवं 1 फरवरी को रक्तदान शिविर एवं डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजकों द्वारा फटापुकुर से राजगंज प्रधान पाड़ा प्रमोद संघ क्लब तक करीब 9 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर 30 जनवरी को होगा। इसके अलावा 1 फरवरी को वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह जानकारी राजगंज विधायक खगेश्वर राय ने दी।

सिलीगुड़ी नगर निगम ने मनाया नेताजी जयंती उत्सव

सिलीगुड़ी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सिलीगुड़ी नगरनिगम की ओर से मेयर गौतम देव ने सिलीगुड़ी के हाथी मोड़ स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ नगरनिगम अध्यक्ष प्रतुल चक्रवर्ती, डिप्टी मेयर रंजन सरकार सहित नगरनिगम के अधिकारी और मेयर पार्षद भी मौजूद थे। उपस्थित सभी विशिष्टजनो ने नेताजी की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

नेताजी की जयंती पर मालदा जिला प्रशासन ने आयोजित किये कार्यक्रम

मालदा। मालदा जिला प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र की 127वीं जयंती मनाई। सोमवार सुबह करीब 9 बजे जिलाधिकारी नितिन सिंघानिया ने मालदा जिला प्रशासन भवन परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र की पूर्ण आकार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अतिरिक्त जिलाधिकारी वैभव चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण के बाद प्रशासनिक भवन परिसर में परेड की अगवानी की। तत्पश्चात जिला प्रशासन भवन परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मालदा के गजोल में नेताजी की 126वीं जयंती मनाई गई। गजोल में भारत के वीर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर चकनगर क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस ने कटिकंदर हाटखोला में महान नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई। चकनगर क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिनाथ बिस्वास, माणिक प्रमाणिक, मनमोहन मोंडल, मिथुन मजुमदार, अहमद बापी और कई अन्य उपस्थित थे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रभात फेरी का आयोजन

मालदा। इंग्लिशबाजार नगरपालिका ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे इंग्लिशबाजार नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने नगर पालिका की छत पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके बाद नेताजी मोड़ पर ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पूर्ण आकार की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इंगलिशबाजार नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णेंदु नारायण चौधरी, पार्षद सुजीत साहा, गौतम दास, काकली चौधरी सहित अन्य पार्षद व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा इंग्लिशबाजार नगर पालिका की पहल पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी मालदा शहर के वृंदावनी मैदान से शुरू हुई। प्रभाव फेरी में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा प्रभात फेरी में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं हिस्सा ली हैं। इंग्लिशबाजार नगरपालिका के अध्यक्ष कृष्णेंदु नारायण चौधरी सहित अन्य पार्षदों और अधिकारियों ने भाग लिया। प्रभात फेरी पूरे शहर का चक्कर लगाने के बाद नेताजी मोड़ पर समाप्त होती है। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *