UPSC Civil Services 2023 results declared, Aditya Srivastava secured first position

यूपीएससी सिविल सेवा 2023 के परिणाम घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल किया प्रथम स्थान

नयी दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित कर दिये, जिसमें आदित्य श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया है। अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

यूपीएससी ने कहा कि कुल 1,016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए उनकी सिफारिश की गई है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी हर वर्ष तीन चरणों में…. प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *