वृहतर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

कोलकाता। वृहत्तर कोलकाता माहेश्वरी महिला संगठन के आगामी सत्र के पदाधिकारियों का निर्वाचन चुनाव अधिकारी महिला सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष श्रीमती राज झंवर एवं पर्यवेक्षक राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता इंदौर के मार्गदर्शन में निर्विरोध संपन्न हुए। रिसडा अंचल की मंजु पेडीवाल प्रदेश अध्यक्ष ,हावड़ा अंचल से कुसुम मूंदड़ा सचिव, हिंदमोटर अंचल से शुभांगी राठी कोषाध्यक्ष एवं दक्षिण कोलकाता अंचल से पुष्पा केला को संगठन मंत्री बनाया गया। इससे पूर्व महेश वंदना व दीप प्रज्वलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष निर्मला मल्ल ने स्वागत उद्बोधन दिया।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता जी मूंदड़ा ने प्रदेश को राष्ट्रीय संगठन द्वारा 7 बार डायमंड कैटिगरी प्रदान करने हेतु बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन हावड़ा सचिव संगीता काबरा के द्वारा किया गया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति सुशीला जी चांडक, पूर्वांचल विवाह समिति सह प्रभारी श्रीमती सुमित्रा जी काबरा ,पूर्वांचल व्यक्तित्व विकास समिति सह प्रभारी वर्षा डागा के द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष ,मंत्री ,कोषाध्यक्ष ,संगठन मंत्री के साथ साथ प्रचार प्रसार मंत्री सुशीला जी बागड़ी, उपाध्यक्ष सीमा सोमानी ,प्रीति बिहानी,, दीपा लखोटिया एवं सरला बिनानी, संयुक्त मंत्री शशि नागौरी, लक्ष्मी मूंदड़ा, वर्षा मिमानी एवं चित्रा माहेश्वरी को शपथ दिलाई। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपने कार्यकाल को सफल बनाने की अपील की। संगठन शक्ति का परिचय देते हुए सभी अंचलों की उपस्थिति में बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *