गुलाबचंद कटारिया असम के राज्यपाल बने, अन्य राज्यों में भी नए राज्यपाल नियुक्त

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है। विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार के इस फैसले को राजस्थान की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है।

इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है, वहीं राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वे अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। बिहार के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के एलजी होंगे। पूर्व न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं।

इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया को मणिपुर का राज्यपाल बनाया है। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल बनाया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है. वहीम लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *