सरकार बचायें या पार्टी, इसलिए उत्तर से दक्षिण में दौड़ रही मुख्यमंत्री – दिलीप घोष

सिलीगुड़ी। सरकार बचायें या पार्टी, इसलिए मुख्यमंत्री अब उत्तर से दक्षिण में दौड़ लगा रही है। भाजपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सिलीगुड़ी यात्रा को लेकर कुछ इन्हीं शब्दों में कटाक्ष किया। जलपाईगुड़ी में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आए दिलीप घोष ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर पत्रकारों का सामना करते हुए कहा, मुख्यमंत्री सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय पैसा दिए बिना बैठकें कर रही हैं। खेल के मैदानों में नया स्टेडियम बनाने के बजाय उन्हें नष्ट कर मंच बनवा रही है।

पूरे भारत की राजनीति बदल रही है, पश्चिम बंगाल की राजनीति कभी नहीं बदलेगी ऐसा नहीं हो सकता है। पहाड़ की राजनीति सुविधा की राजनीति है, जहां सत्ता जाती है, वहां सुविधा जाती है। पहाड़ी लोग फुटबॉल की तरह हैं और ममता बनर्जी की समस्या यह है कि वह तय नहीं कर सकतीं कब किसके साथ रहे। भाजपा पहाड़ी लोगों का विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा खुले आसमान की तरह है। भारतीय जनता पार्टी की एक ही नीति है एक बंगाल, हम इसे स्वर्णिम बंगाल बनाएंगे।

नियुक्ति घोटाला मामले में सेवानिवृत्त स्कूल कर्मी गिरफ्तार

मालदा। मालदा के सेवानिवृत्त स्कूल कर्मी को नियुक्ति घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इस घटना से मालदा के शहर इंग्लिशबाजार के सनी पार्क इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्र के मुताबिक, नियुक्ति घोटाला करने वाले आरोपी शिक्षक का नाम अब्दुल खालेक है। वह मिल्की हाई स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। वह में कुछ साल पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके अलावा वे मिल्की क्षेत्र के निजी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के कर्णधार भी रहे।

कभी नौकरी के अवसरों के कारण वे तृणमूल के सक्रिय कार्यकर्ता थे। पता चला है कि वह कई नेताओं के संपर्क में था। हाल ही में सीबीआई ने नियुक्ति घोटाला मामले में एजेंट के तौर पर अब्दुल खालेक को गिरफ्तार किया है। सोमवार को जब क्षेत्र में गए तो पता चला कि उनके घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं है, इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि, गिरफ्तारी की खबर सुनकर पड़ोसी हैरान रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *