कूचबिहार कोलकाता विमान सेवा का गृह राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ

कूचबिहार। कूचबिहार कोलकाता विमान सेवा आज से शुरू हो गयी। गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कूचबिहार से कोलकाता के लिए उड़ान का उद्घाटन किया। इसी दिन यह विमान कूचबिहार के पांच विधायकों को लेकर कोलकाता से कूचबिहार आया था। 9 सीटों वाला विमान दोपहर 1.59 बजे कूचबिहार हवाईअड्डे पर उतरा। यह फ्लाइट कूचबिहार से कोलकाता, कोलकाता से जमशेदपुर और जमशेदपुर से भुवनेश्वर रूट पर संचालित होगी।

कूचबिहार से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू होने से कूचबिहार के निवासी खुश हैं। इस उद्घाटन समारोह में गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने आकर कहा कि राज्य सरकार के सहयोग व केंद्र सरकार की विमान परियोजना के माध्यम से यह हवाई सेवा शुरू की गई है। वर्तमान में यह सेवा 9 सीटों वाले विमानों के साथ संचालित होगी।

उत्तर बंगाल विकास मंत्री ने एयरपोर्ट को लेकर राजनीति करने का बीजेपी पर लगाया आरोप

कूचबिहार। कूचबिहार कोलकाता हवाई सेवा आज से शुरू हो रही है। इसके साथ-साथ ही राज्य और केंद्र सरकारों की भूमिका पर राजनीतिक अटकलें शुरू हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस दावा है कि हवाई सेवा शुरू करने में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं बीजेपी का दावा है कि केंद्र सरकार इस हवाई सेवा की शुरुआत कर रही है। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने आज पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा हवाई सेवा की शुरुआत को लेकर राजनीति कर रही है।

राज्य सरकार के परिवहन विभाग के सचिव ने जुलाई 2021 में नागरिक परिवहन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर इस हवाई सेवा को शुरू करने का अनुरोध किया था। लेकिन बिमान राज्य सरकार द्वारा नहीं चलाया जाता है। सैन्य परिवहन का केंद्रीय कार्यालय हवाई सेवाएं प्रदान करता है। लेकिन राज्य सरकार ने हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे में भी सुधार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *