Fda866e3 c669 4231 a64f d54334f8f303

सिलीगुड़ी से दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, 4 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के शास्त्री नगर इलाके में वन विभाग की कार्रवाई में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद किया गया। पता चला है कि सोमवार को वन विभाग के बैकंठपुर प्रमंडल के एमपीपी 1 रेंज को सूचना मिली कि बिहार से लगभग विलुप्त प्रजाति के सांप को लाकर इलाके के एक घर में रखा गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में वनकर्मियों ने पाशंग लामा के घर पर छापा मारा और इस सांप को बचाया।

जानकारी मिली है कि इस सांप की लंबाई 4 फीट 5 इंच है और इसका वजन 4.5 किलो है। इस घटना में वन विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अरिंदम सरकार, पासंग लामा शेरपा, अनवर मियां, जगदीश चंद्र रॉय हैं। मंगलवार को गिरफ्तार चारों लोगों को वन विभाग जलपाईगुड़ी कोर्ट ले आया और घटना की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक यह सांप बिक्री के मकसद से बिहार से लाया गया था।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता में हुए हादसे में तीन यात्रियों की मौत

लेकिन वन विभाग को पहले से सूचना मिल गई। वन विभाग के अभियान चलाकर योजना को विफल कर दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद वन विभाग को पता चला कि अनवर मियां सांप को बिहार से सिलीगुड़ी बिक्री के लिए लाया था जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये रखी गई थी। वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इस गिरोह में कोई और भी शामिल है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *