सभी प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु करें महाशिवरात्रि पर कुछ अचूक उपाय एवं मंत्र जप

वाराणसी। शिवरात्रि के दिन, जो कोई भक्त, भगवान शिव की आराधना करता है, भोले शंकर उसके सभी दुखों को हर कर उसे सुख, प्रसन्नता और आर्थिक समृद्धि प्रदान करते हैं। कहते हैं कि शिवरात्रि के मौके पर किए गया रुद्राभिषेक, जप, पूजा और पाठ का फल, चार पहर की पूजा के बराबर प्राप्त होता है। मान्यता है कि अगर एक बार भगवान भोलेनाथ की कृपा किसी पर हो जाए तो उसकी हर परेशानी और दुख का नाश हो जाता है और साथ ही उसका जीवन खुशहाली से भर जाता है।

साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि अगर सुख, शांति, धन, समृद्धि, सफलता, प्रगति, संतान, प्रमोशन, नौकरी, विवाह, प्रेम और बीमारी से मुक्ति जैसी आपकी कोई कामना है, तो महाशिवरात्रि के दिन इन मत्रों का जाप जरूर करें। ये ऐसे मंत्र हैं, जो वैसे तो कभी भी जपने से फलदायी साबित होते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि के दिन, महादेव को समर्पित मन्त्रों का जाप करना विशेष फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में…

भगवान शिव के चमत्कारी मंत्र : ॐ नम: शिवाय
मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और साथ ही उसके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस मंत्र के जाप से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।।
यह भगवान शिव को समर्पित महामृत्युंजय मंत्र है, जिसे बहुत ही कारगर माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भक्तों को आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

ॐ नमो भगवते रुद्राय नम:।।
इस मंत्र को रूद्र मंत्र के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि शिवरात्रि व्रत के दिन, भगवान शिव के इस प्रिय ‘रूद्र मंत्र’ का जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और साथ ही हर प्रकार की समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि,
तन्नो रुद्र: प्रचोदयात् ।।
हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के गायत्री मंत्र का महाशिवरात्रि के दिन जाप करने से सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।

अगर आप भी भगवान शिव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो इस महाशिवरात्रि पर महादेव का रुद्राभिषेक एवं उनके मन्त्रों का सच्चे मन से उच्चारण करें। ऐसा करने से आपके जीवन की सारी परेशानियां और दुख दूर हो सकते हैं और साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास भी हो सकता है।

महाशिवरात्रि के उपाय : शिवरात्रि पर घर में पारद के शिवलिंग की स्थापना योग्य ब्राह्मण से सलाह कर स्थापना कर प्रतिदिन पूजन कर सकते हैं। इससे आमदनी बढ़ने के योग बनते हैं।
शिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।
शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं व 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें। साथ ही ॐ हौं जूं सः। ॐ भूर्भुवः स्वः। ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्। उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मुक्षीय मामृतात्। ॐ स्वः भुवः भूः ॐ। सः जूं हौं ॐ। मंत्र का जप करते रहें। इससे बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है।

शिवरात्रि पर 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
शिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा।
शिवरात्रि पर भगवान शिव को तिल व जौ चढ़ाएं। तिल चढ़ाने से पापों का नाश व जौ चढ़ाने से सुख में वृद्धि होती है।
अगर विवाह में अड़चन आ रही है तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाएं। जल्दी ही विवाह हो सकता है।
मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करते रहें। इससे धन की प्राप्ति होती है।

विशेष : उपर्युक्त उपाय एवं मंत्र जप किसी ज्योतिष विशेषज्ञ के निर्देशन में करें…
किसी भी प्रकार की समस्या के ज्योतिषीय समाधान एवं कुण्डली, हस्तरेखा विश्लेषण हेतु सम्पर्क करें…

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *