बंगाल में TMC कार्यकर्ता को बदमाशों ने मारी गोली

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आमडांगा में बाइक से जा रहे TMC कार्यकर्ता को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। जख्मी TMC कार्यकर्ता अबू तोएब को पहले बारासात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने चलते उन्हें कोलकाता रेफेर कर दिया गया। वहीं, आमडांगा थाने की पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना निजी दुश्मनी था या राजनीति से प्रेरित है, यह अभी पता नहीं चल सका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार देर रात अबू बाइक से संतोषपुर से लौट रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने मथुरा इलाके में उसका रास्ता रोक लिया और TMC कर्यकर्ता अबू तोएब पर फायरिंग कर दी। आमडांगा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने कोलकाता के अस्पताल में भर्ती TMC नेता और उनके परिवार से संपर्क में है। अबू तौएब के परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि गोली किसने और क्यों मारी है?

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाइक से घर जा रहे TMC नेता की मथुरा इलाके में गोली मार दी गई। इल्जाम है कि रास्ते में कुछ लोग उसका पीछा कर रहे थे। इसी बीच अचानक बदमाशों ने साइड से उन पर फायर कर दिया। अबू को बचाने वाले एक व्यक्ति ने बताया है कि, ‘अबू तोएब खेती करने के साथ-साथ TMC से भी जुड़ा हआ है। वे एक सक्रिय TMC वर्कर है।’ अभी तक स्थानीय TMC नेतृत्व की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *