Dead

मेडिकल की पढ़ाई कर रहे बंगाल के छात्र की खुदकुशी से परिवार में पसरा मातम

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के रहने वाले एक छात्रा ने कोटा में खुदकुशी कर ली है। वह नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार रात उसकी खुदकुशी के बाद परिवार में जब यह खबर आई तो मातम पसरा हुआ है। पूरे गांव में उसके घर के पास लोगों का हुजुम लगा हुआ है और प्रशासन के अधिकारियों ने भी परिवार से संपर्क साधा है। उसका शव उसके किराए के आवास में फंदे से लटका मिला लेकिन कमरे से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है।

यहां कोचिंग संस्थान के छात्र द्वारा की गई आत्महत्या का यह 25वां मामला है। बीरभूम जिले का मूल निवासी फौरीद हुसैन (20) लगभग एक साल से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ की तैयारी कर रहा था। वह इस वर्ष के जुलाई महीने से वाउफ नगर में किराए के मकान में रह रहा था। इस घर में कोचिंग संस्थानों के अन्य छात्र भी रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

दादाबाड़ी पुलिस थाने के क्षेत्र निरीक्षक राजेश पाठक ने कहा कि हुसैन को आखिरी बार सोमवार को दोपहर में देखा गया था। जब वह रात आठ बजे तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने उसे आवाज दी लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद घर के मालिक को सूचना दी गई जिन्होंने पुलिस को बुलाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और युवक को फंदे से लटका हुआ पाया। निरीक्षक ने कहा, ‘अभ्यर्थी के कमरे से ‘टसुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और अभी तक उसके यह कदम उठाने का कारण नहीं पता चल सका है।” पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थी के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्ट-मार्टम होगा।

उसके परिवार के सदस्य सोमवार रात को ही कोटा के लिए रवाना हो गए हैं। बीरभूम जिले के एक स्थानीय तृणमूल नेता ने बताया कि परिवार को हर संभव मदद पार्टी और सरकार की ओर से दी जाएगी। किस वजह से छात्र ने ऐसा कदम उठाया है, इस बारे में जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें:  रूस भारत के साथ बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग का निर्वहन करने का इच्छुक : पुतिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *