तमलुक : लेनिन की मृत्यु शताब्दी पर परिचर्चा बैठक, कमेटी गठित

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : नवंबर क्रांति के संस्थापक कॉमरेड वी. आई. लेलिन की मृत्यु शताब्दी पर शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर जिला मुख्यालय तमलुक के ब्राइट फ्यूचर हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूरे विश्व में प्रथम समाजवादी क्रांति के माध्यम से मजदूर वर्ग राज्य का निर्माण हुआ। दार्शनिक कार्ल मार्क्स के सिद्धांतों का उपयोग रूस को कई मायनों में इतनी तेजी से विकसित करने के लिए किया गया कि इसने उस समय पूरी दुनिया को चौंका दिया।

जिसे देखकर विश्व के प्रतिष्ठित रवीन्द्रनाथ, रामराला, बर्नार्ड शॉ आदि ने अभिनंदन किया। विश्व के प्रथम शोषित राज्य के निर्माता महान लेनिन की मृत्यु शताब्दी पर आज पूर्व शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप माईती, सतीश साव, सुमित राउत ने विचार गोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर शिक्षक गुरुप्रसाद जाना, प्रतिष्ठित नागरिक नरेन माईती, डॉक्टर रामचन्द्र सांतरा आदि उपस्थित थे।

सभा में शिक्षिका मौमिता प्रमाणिक ने संगीत प्रस्तुत किया ई इस बैठक में तमलुक क्षेत्र के सैकड़ों प्रमुख नागरिकों ने ‘महान लेनिन मृत्यु शताब्दी समारोह समिति’ का गठन किया। प्रतिष्ठित नागरिक सुधांशु अधिकारी को अध्यक्ष, शिक्षक सतीश साव को सचिव चुना गया। 21 जनवरी को लेनिन की मृत्यु के शताब्दी वर्ष के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *