Strawberry

जोड़ों का दर्द कम करता है स्ट्रॉबेरी, इन परेशानियों से भी दिलाता है निजात

कोलकाता। वर्तमान समय में स्ट्रॉबेरी सब खाते है। यह फल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह फल लाल रंग का होता है और बहुत छोटा सा होता है। इस फल को पूरे विश्व का सबसे स्वादिष्ट फल माना जाता है।स्ट्रॉबेरी की आप आइसक्रिम भी खाते हो आपन जूस भी अवश्य पीया होगा। कई लोगों को यह फल बिलकुल भी पसंद नहीं आता है। आज हम आपको स्ट्रॉबेरी से होने वाले फायदो के बारे में बताऐंगें।

दिल की बीमारी को रोकता है : स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम बहुत ही प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम कि दिल की बीमारी और स्ट्रोक के रिस्क को कम करता है। साथ ही इस फल में फोलेट होता है जो कि नये खून का निमार्ण करता है।

दांतों में चमक लाता है : स्ट्रॉबेरी में एसिड पाया जाता है जो पीले दांतो को सफेद करने में कारगर होता है। और दांतो को चमकदार बनाता है। साथ ही दांतों जमे मसूडों को खत्म करता है।

जोड़ों का दर्द कम करता है : स्ट्रॉबेरी हमारे शरीर के जोडों के दर्द व सूजन को कम करता है । स्ट्रॉबेरी मे एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकैमिकल पाये जाते है जो की सूजन को कम करता है।

रक्तचाप पर नियंत्रण रखता है : स्ट्रॉबेरी हमारे शरीर में खून का निमार्ण करता है और साथ ही रक्तचाप पर नियंत्रण रखता है। इसके साथ ही ये चमकदार त्वचा के लिए भी जरूरी है। स्ट्रॉबेरी से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है जिससे हमारी त्वचा को पानी की कमी महसूस नहीं होती है और हमारी त्वचा में ग्लो आता है और मुंहासे भी नहीं होते है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की कोलकाता हिन्दी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *