Life Style

Relationship Tips: पार्टनर से प्यार है या सिर्फ आकर्षण, इन संकेतों से लगाएं पता

कोलकाता। अक्सर लड़का या लड़की एक दूसरे को देखकर पसंद करने लगते हैं। वह उनके साथ दोस्ती करना चाहते हैं, वक्त बिताना चाहते हैं। कई बार वह अपनी भावना को प्यार समझने लगते हैं और इसी प्यार को पूरा करने के लिए अपने उस दोस्त को प्रपोज कर देते है। अगर पार्टनर प्रपोजल पर हामी भर दें तो लोग रिलेशनशिप में आ जाते हैं। हालांकि बाद में आपको एहसास होता है कि जिसे प्यार समझकर आप रिश्ते में बंधे थे, वह महज आकर्षण और लगाव था, जो वक्त के साथ खत्म हो गया। ऐसे में आपका रिलेशनशिप अधिक समय तक नहीं चल पाता और रिश्ते को तोड़ने की नौबत आ जाती है।
कई बार लोग समझ ही नहीं पाते कि उन्हें अपने पार्टनर से प्यार है या आकर्षण। ऐसे मेंरिलेशनशिप में आने से पहले या अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने से पहले आपको अपनी सही भावना का पता होना चाहिए, कि क्या आपको सच में उनसे प्यार है या सिर्फ लगाव और आकर्षण है।

पहली नजर में नहीं होता प्यार : लोगों को मानना है कि कई बार पहली नजर में प्यार हो जाता है। हालांकि ये अधिकतर मामलों में मिथ्या ही है। पहली नजर में आप सिर्फ सामने वाले के प्रति आकर्षित होते हैं, जो सिर्फ लुक्स पर आधारित होता है। यानी भविष्य में उनकी खूबसूरती या लुक में बदलाव आया तो आपका प्यार खत्म हो सकता है। प्यार के लिए आपको अपने पार्टनर के व्यवहार, व्यक्तित्व के बारे में पता होना चाहिए। पार्टनर के दिल को समझकर ही आप प्यार में पड़ते हैं। इसलिए पहली नजर के प्यार को आकर्षण समझें।

प्यार में परवाह होती है : जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आपको दूसरे की परवाह होती है। प्यार में देखभाल की जाती है, लेकिन उसे जताया नहीं जाता पर आकर्षण में आप खुद को साबित करते हैं। अपनी भावनाएं जताने लगते है और दिखावा करते हैं कि आपको पार्टनर की परवाह है।

प्यार में दूरी मायने नहीं रखती : जरूरी नहीं कि जिसे आप प्यार करते हों, उसके साथ ही रहें। आप उनसे दूर रहकर भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। भले ही आप उनके साथ रहना चाहते हों लेकिन अपने पार्टनर को परेशान नहीं करना चाहते। लेकिन अगर आप हमेशा उनके आसपास ही रहना पसंद करते हैं, तो इसे आकर्षण कहते हैं।

याद आना प्यार : जो लोग प्यार करते हैं वह कहीं भी रहें, दोस्तों के साथ बाहर हैंगआउट कर रहे हों या फिर किसी से बात कर रहे हों लेकिन आपके दिमाग में उनका ही ख्याल और याद रहती है। वहीं आकर्षण में ऐसा नहीं होता। आप उन्हें याद तो करते हैं लेकिन जब आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ होते हैं तो अपने पार्टनर को भूल जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *