Siliguri rejoices at Ramlala's life consecration

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर राममय हुआ सिलीगुड़ी

  • खोरीबाड़ी काली मंदिर से  निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

Kolkata Hindi News, सिलीगुड़ी। पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी शहर पासवर्ती इलाकों रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर्सोल्लास और उमंग का माहौल देखा जा रहा है। शहर के हर गली में राम नाम की गूंज सुनाइयी दे रही है। इधर मंदिरों में  भजन, राम धुन और अखंड रामायण की चल रहा है।

पूरा शहर राममय नज़र आ रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर खोरीबाड़ी के लोगों ने खुशी मनाई। सोमवार को खोरीबाड़ी काली मंदिर से विशाल शोभायात्रा  निकाली गयी।  कल्याण आश्रम से शुरू होकर शोभायात्रा खोरीबाड़ी बाजार, कदमतला जंक्शन से गुजरते हुए वापस खोरीबाड़ी काली मंदिर में समाप्त हुआ।

लंबे इंतजार के बाद ऐतिहासिक क्षण पर रामभक्तों ने शोभायात्रा निकालकर जश्न मनाया। काली मंदिर समिति के सदस्य इंद्रनील जायसवाल ने कहा, पूरे देश की तरह हम भी बहुत खुश हैं। इस दिन पुलिस ने शोभायात्रा के आसपास कड़े सुरक्षा उपाय किये थे।

सजा दालखोला शहर, गूंज रहा है जय श्री राम

उत्तर दिनाजपुर। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के महा-समारोह के बीच उत्तर दिनाजपुर का दालखोला में भी भव्य जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। शहर भर में भजन, राम धुन और अखंड रामायण की गूंज सुनाई दे रही है। पूरा शहर राम नाम के बैनर और पोस्टर से सजा नज़र आ रहा है।

मंदिरों से लेकर घरों तक सजावट हो गई है और सुबह से विशेष पूजा की गई है। दालखोला के कई इलाकों में दोपहर में सुंदरकांड का पाठ और भंडारे होंगे। कह सकते हैं कि शहरवासियों में खुशी का माहौल है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर निकली गयी भव्य शोभायात्रा

Siliguri rejoices at Ramlala's life consecrationमालदा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शहर को जबरदस्त तरीके से सजाया गया है। इस बीच मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज मालदा के रतुआ-2 ब्लॉक के अराईडांगा, कागाचिरा, चकला समेत विभिन्न गांवों के राम भक्त खुशी से झूम उठे और खुशियां मनाई।

साथ ही गोबरजन्ना ने कालीमाता मंदिर से सटी कालिंदरी नदी से जल भरकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक जुलूस निकाला गया। हर जगह आनंद और उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। मंदिर को दीपों, खुश्बूदार फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *