सिलीगुड़ी : भारतीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष और प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी भरत छेत्री का नागरिक सम्मान

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगरनिगम की ओर से भारतीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष और प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी भरत छेत्री का नागरिक सम्मान किया गया। शनिवार को सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में मेयर गौतम देव ने औपचारिक रूप से उनका सम्मान किया। इस दिन इस आयोजन में खेल प्रेमी और शहर की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। सम्मान पाकर ऋचा और भरत काफी खुश हुए।

मां वैष्णो देवी अमृत महोत्सव 23 अप्रैल को

सिलीगुड़ी। आगामी 23 अप्रैल सिलीगुड़ी के खालपाड़ा स्तिथ अग्रसेन भवन में मां वैष्णो देवी दरबार सेवा समिति की ओर से चतुर्थतमो मां वैष्णो देवी अमृत महोत्सव आयोजित होने जा रहे हैं। इस दिन सुबह 8:00 बजे अग्रसेन भवन से एक शोभायात्रा व झांकी भी निकाली जाएगी झांकी का संचालन तानिया एंड ग्रुप कोलकाता करेगी।

इस दिन शोभा यात्रा के बाद शाम 4:15 में भजनामृत वर्षा कार्यक्रम शुरू होंगे। विशेष अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर से प्रीतम चक्रधारी, भोपाल शहर के निशा द्विवेदी एवं सिलीगुड़ी के विकास पारीक होंगे। मां वैष्णो देवी दरबार सेवा समिति की ओर से इसी कार्य सूची को लोगों तक पहुंचाने के लिए आज समिति की ओर से पत्रकार सम्मेलन किया गया।

सार्वजनिन श्रीश्री तारक ब्रह्म महानाम यज्ञ का समापन

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी शहर से सटे पातकटा कॉलोनी सर्वजनिन श्रीश्री तारक ब्रह्म महानाम यज्ञ समिति द्वारा आठ प्रहर लीला कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस महानाम कीर्तन में कई भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। यह नाम संकीर्तन अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। शनिवार को अष्टप्रहर नाम संकीर्तन का समापन भक्तों को भोग प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस नाम संकीर्तन में दूर-दूर से अनेक भक्त आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *