मालदा : कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद भारतीय सेना के 5 जवानों को गाजोल में दी गई श्रद्धांजलि

मालदा। कश्मीर के पुंज सेक्टर में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए। इस घटना के बाद गाजोल के आम लोगों ने दीये और मोमबत्तियां जलाकर वीर सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी। वीर भारतीय सेना के जवानों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 512 के साथ गाजोल प्रखंड के बामनगोला चौराहे पर शुक्रवार की रात यह कार्यक्रम आयोजित की गई। भारतीय सेना के शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा व प्रार्थना की।

मध्यस्थता बैठक में दो लोगों की हत्या

मालदा। सालिसी सभा में एक के बाद एक धारदार हथियार से वार में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 2 घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना मालदा के कालियाचक के बीबी गांव की है। श्रमिक ठेकेदारों को राजस्थान भेजे जाने वाले पैसे को लेकर विवाद छिड़ा था। बकाये की वसूली के लिए मध्यस्थता बैठक में श्रमिक व ठेकेदार को भी बुलाया गया।

इसी दौरान ठेकेदार के कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से दोनों मजदूरों पर हमला कर दिया। दोनों को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। मृतकों में साजिम शेख (21) व जमीउल शेख (25) शामिल हैं। जबकि घायलों में शाहजहां शेख (22) और तारिख शेख (28) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *