सिलीगुड़ी : 1 करोड़  57 लाख रुपये के सोना समेत 3 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। करोड़ों के सोना तस्करी से पहले सिलीगुड़ी में डीआरआई ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लगभग 2 किलो 668 ग्राम सोना को सिलीगुड़ी से उत्तर प्रदेश के वृंदावन में तस्करी किया जा रहा था। इससे पहले एयरपोर्ट मोड़ पर डीआऱआई ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम मुरारी लाल सोनी, सोनपाल सोनी और बैजू हैं। मुरारीलाल राजस्थान के रहने वाले हैं और अन्य दो सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बागडोगरा एयरपोर्ट मोड़ पर डीआरआई ने एक चार पहिया वाहन को जब्त कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर एक विशेष चेम्बर मिला। उस चेम्बर को खोलने के बाद सोने के 23 बिस्कुट मिले।

कार सवारों के पास इसका कोई वैध दस्तावेज नहीं था। घटना में डीआरआई ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई के वकील त्रिदीप साहा ने बताया कि डीआरआई ने एक कार से 2 किलो 668 ग्राम सोना बरामद किया है जिसकी कीमत एक करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि बरामद सोना दुबई का है। आरोपियों ने सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 3 निवासी राजकुमार अग्रवाल से विदेशी सोना खरीदने का सौदा किया।

फिर उन्होंने उस व्यक्ति को कुछ पेमेंट भी किये। वे सोना लेने के लिए वृंदावन से सिलीगुड़ी पहुंचे। इससे पहले कि वे सोना के साथ वृंदावन जा पाते डीआरआई टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। गिरफ्तार तीनों लोगों के बयान के आधार पर राजकुमार अग्रवाल के घर पर छापेमारी भी की गई। वहां से 24 लाख 40 हजार रुपए बरामद किए गए, लेकिन राजकुमार अग्रवाल फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *