बरेली। शुभम मैमोरियल साहित्यिक सामाजिक जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को कवयित्री सत्यवती सिंह सत्या के आई.वी.आर.आई. रोड शिव नगर कालोनी स्थित आवास पर काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के चार प्रमुख साहित्यकारों का सम्मान किया गया।

जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार राजेश गौड़, डॉ. महेश मधुकर, उपमेंद्र सक्सेना और प्रताप मौर्य हैं। सम्मानित जनों को शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, कार्यक्रम अध्यक्ष मशहूर शायर विनय सागर जायसवाल, विशिष्ट अतिथि रणधीर प्रसाद गौड़ और संस्था की अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने भेंट किया।

संचालन ग़ज़लराज ने किया। काव्यगोष्ठी में कवियों ने कविता के रंग बिखेरे। कवियों में शिवशंकर यजुर्वेदी, हिमांशु श्रोत्रिय, ब्रजेन्द्र अकिंचन, रामकुमार अफ़रोज़, पीयूष गोयल बेदिल, अमित मनोज, मनोज टिंकू, नसरीन शम्शी, अम्न तिलियापुरी, राम शंकर प्रेमी, आनंद पाठक, मिलन कुमार, डॉ. राजेश शर्मा आदि रहे।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here