C38c72c0 c78a 4600 90a3 0ebdb2875572

सिमडेगा में होगा श्रीराम उत्सव व कवि सम्मेलन

धनबाद : राष्ट्रीय कवि संगम, धनबाद इकाई द्वारा धनबाद में कवि सम्मेलन सह बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे झारखण्ड प्रांत के महासचिव सरोजकांत झा संगठन मंत्री के रूप में राकेश नाजुक, संगठन मंत्री अनंत महेन्द्र, बोकारो जिला इकाई के महासचिव नितेश सागर विशाल पंडित और प्रांतीय संगठन संगठन मंत्री के रूप में श्याम कुंवर भारती आदि ने भाग लिया। कार्यकर्म का उदघाटन राज सिन्हा विधायक धनबाद ने किया। बैठक में सिमडेगा झारखण्ड में श्रीराम मंदिर स्थल पर श्रीराम उत्सव सह कवि सम्मेलन के आयोजन की तैयारी पर चर्चा हुई। इस आयोजन मे केंद्रीय इकाई से जगदीश मित्तल, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार और बाबा रामदेव तथा श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट अयोध्या के कई संतों के आने की संभावना है।

जिसमे झारखण्ड इकाई के सभी जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बोकारो जिला मे एक भव्य कवि सम्मेलन कराने की जिम्मेवारी श्याम कुंवर भारती को दी गई। इस बैठक मे सरोजकांत झा ने निष्क्रिय बोकारो जिला इकाई को भंग कर अनुशंसा पर नितेश सागर के नाम की घोषणा जिला अध्यक्ष के रूप में किया। उन्हे आदेश दिया गया कि शीघ्र नई जिला इकाई की सूची बनाकर प्रांतीय इकाई को सौंपे। आयोजन में धनबाद, गिरिडीह और बोकारो के कवियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। मंच का संचालन अनंत महेंद्र और संगीता नाथ जी ने किया। आयोजन में रुद्रा अमित, ऋषभ देव राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − thirteen =