Shamita

शम‍िता शेट्टी ने खुलकर की प्रीमैनोपॉज पर बात

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में फिल्मों में कदम रखा और छा गईं। चंद फिल्मों के बाद ही शिल्पा शेट्टी ने स्टार्डम हासिल कर ली और सुपरस्टार बन गईं। शिल्पा शेट्टी फिल्मों के साथ फिटनेस पर भी काफी ध्यान रखती हैं। अपने 40’s में भी शिल्पा शेट्टी बेहद फिट नजर आती हैं लेकिन शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी को 44 साल की उम्र में ही शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शमिता शेट्टी भी अपनी बड़ी बहन के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉलीवुड में एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं। शमिता शेट्टी ने 17 फिल्मों में भी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। हालांकि शमिता शेट्टी अपनी बहन शिल्पा की स्टार्डम को छू भी नहीं पाईं। शमिता शेट्टी ने कई फिल्में करने के बाद भी वो शोहरत हासिल नहीं कर पाई।

https://www.instagram.com/reel/Cz-eGmuLEPr/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

अब 44 साल की एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की धड़कनें अचानक बढ़ने लगीं हैं। इतना ही नहीं शमिता शेट्टी को धुंधला तक दिखने लगा है। शमिता शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। शमिता शेट्टी ने बताया, ‘बीते कुछ दिनों से मुझे शारीरिक समस्याएं देखने को मिल रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *