Selena Gomez 1

हॉलीवुड एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने किया नए बॉयफ्रेंड का खुलासा

वाशिंगटन। हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस की पसंदीदा एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने हाल ही में अपना रिलेशनशिप स्टेटज कंफर्म करते हुए अपने नए बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा कर दिया है। इंटरनेशनल स्टार सेलेना गोमेज सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं।

हमेशा ही कुछ ना कुछ खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में सेलेना गोमेज ने अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा किया है। जस्टिन बीबर के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली सेलेना गोमेज ने पर्सनली अपने नए रिश्ते की खबर की पुष्टि की और बेनी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की।

जैसे ही सेलेना गोमेज ने अपने नए बॉयफ्रेंड की तस्वीर शेयर की हर तरफ इसको लेकर खबरें चलने लगी। सोशल मीडिया पर सेलेना गोमेज इसके चलते लगातार ट्रोल हो रही हैं। कुछ लोगों ने सेलेना को उनकी पसंद के लिए खरी-खोटी सुनाई तो कुछ लोगों ने उनका समझाया।

इसके अलावा हाल ही में सेलेना ने अपने इंस्टाग्रम हैंडल पर B अक्शर की एक रिंग पहने हुए तस्वीर पोस्ट की है। जो उनका रिश्ता आॉफिशियल होने की ओर इशारा कर रही है। इसके बाद कई लोगों ने सिंगर को बधाई भी दी।

सेलेना गोमेज के नए बॉयफ्रेंड बेनी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक पॉपुलर लेखक-निर्माता हैं। उनके पास कई पॉपुलर गाने हैं, जिनमें ईस्टसाइड, बैड डिसीजन शामिल हैं। वह सेलेना गोमेज़ को पिछले कुछ सालों से जानते हैं। उन्होंने उनके हिट ट्रैक ‘आई कांट गेट इनफ’ पर एक साथ काम किया। गौरतलब है कि, बेनी से पहले सेलेना गोमेज जाने माने सिंगर जस्टिन बीबर और द वीकेंड को डेट कर चुकी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *