Sayoni Ghosh said this about Mamata Banerjee on Sandeshkhali issue

सायनी घोष और लवली मैत्रा ने राज्यपाल पर साधा निशाना

Kolkata Hindi News, कोलकाता/सोनापुर : तृणमूल नेत्री सायनी घोष  (Sayoni Ghosh) और लवली मैत्रा (Lovely Maitra) ने राज्यपाल पर हमला बोला है। जादवपुर केंद्र की तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सायनी घोष ने शुक्रवार को राजपुर सोनारपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 में चुनाव प्रचार किया। बैकुंठपुर मोड़ पर प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद डरावनी और अप्रत्याशित है।

उन्होंने कहा, ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। राज्यपाल को इस गंभीर आरोप की जांच में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभवन में मंत्री और कोलकाता पुलिस के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध कुछ छिपाने के लिए किया जा रहा है।

दूसरी ओर,  विधायक लवली मैत्रा ने इस घटना को लेकर राज्यपाल पर तंज कसा और कहा कि यह इतिहास की पहली ऐसी घटना है। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। राज्यपाल को इस घटना की जांच में सहयोग करना चाहिए।

गौरतलब है  कोलकाता में राजभवन की एक महिला कर्मचारी ने गुरुवार को कथित टूर  पर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने कोलकाता के हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *