Sahara refund portal

Sahara Refund Portal || सहारा में जमा हो भले कितना भी पैसा, अभी खाते में आएंगे सिर्फ ₹10000!

नयी दिल्ली। लंबे समय के बाद अब जाकर सहारा इंडिया से जुड़ी इंवेस्टमेंट पॉलिसी और बांड में निवेश करने वाले करोड़ों लोगों का पैसा रिफंड होने की उम्मीद जगी है। सरकार ने ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च कर दिया है, जिसके माध्यम से करोड़ों लोग अपने रिफंड क्लेम जमा कर सकते हैं लेकिन इसमें अभी एक पेंच है, सहारा ग्रुप की अलग-अलग सोसायटी में कुल मिलाकर आपका कितना भी पैसा जमा हो, फिलहाल आपके बैंक खाते में रिफंड के सिर्फ ₹10,000 ही आएंगे।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया। इसके बाद सरकार की ओर से जारी बयान में साफ किया गया है कि सहारा की कितनी राशि लोगों को वापस मिलेगी। बयान के मुताबिक ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ के माध्यम से लोगों को पहले 10,000 रुपये ही रिफंड होंगे।

सहारा की अलग-अलग सोसायटी में जिन निवेशकों के 10,000 या उससे अधिक पैसे जमा होंगे, उसमें से पहले 10,000 रुपये ही रिफंड किए जाएंगे। बाकी राशि कब वापस मिलेगी, इसे लेकर कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि सरकार ने पोर्टल की लॉन्चिंग के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस बताने वाला जो वीडियो जारी किया है, उसके मुताबिक लोगों सहारा की अलग-अलग सोसायटी में जमा पैसों की डिटेल अपने क्लेम फॉर्म में एक ही बार में देनी है।

यह भी पढ़ें:  कृषि विधेयक किसान विरोधी, देश में सूखे की स्थिति पैदा करने वाला

यहां तक कि इससे जुड़े दस्तावेज भी साथ ही अपलोड करने हैं, क्योंकि क्लेम फॉर्म एक बार जमा होने के बाद उसे एडिट नहीं किया जा सकेगा, ना ही दोबारा भरा जा सकेगा। सरकार ने साफ किया है कि सहारा इंडिया की 4 को-ओपरेटिव सोसायटी के डिपॉजिटर्स को पैसा रिटर्न होगा।

ये सोसायटी सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड और हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैं। इनमें 22 मार्च 2022 से पहले पैसा जमा करने वालों को रिफंड मिलेगा। जबकि स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में 29 मार्च 2023 से पहले तक के डिपॉजिट पर रिफंड मिलेगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  नेटफ्लिक्स के बढ़ते कदम.....
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  टी-20 विश्व कप में वापसी कर सकते थे डिविलियर्स : डिकॉक
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 2 =