भारतीय बैडमिंटन स्टार सात्विक साईंराज ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

नयी दिल्ली। भारत के स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने 565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के स्मैश के साथ बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज ‘हिट’ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पिछले दिनों चिराग शेट्टी के साथ मिलकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब जीतने वाले सात्विक ने इसके साथ ही मई 2013 में बनाए मलेशिया के टेन बून हियोंग के 493 किमी प्रति घंटे के एक दशक से भी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

दरअसल, सात्विक का स्मैश किसी फॉर्मूला वन कार द्वारा हासिल की गई 372.6 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज रफ्तार से भी अधिक तेज था। वहीं, महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलेशिया की टेन पियर्ली के नाम रहा जिन्होंने 438 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शॉट लगाया था।

जापान की खेल उपकरण निर्माता कंपनी योनेक्स ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘योनेक्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (भारत) और टेन पियर्ली (मलेशिया) ने क्रमश: सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के साथ नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *