हिंदी कविताएं

हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा

हिंदी है
हमारी राष्ट्रभाषा,
हिंदी से है मेरी आशा
हिंदी ने जोड़ा है पूरा देश
भारत की है यह गौरव गाथा।
गीता हिंदी, रामायण हिंदी,
महाभारत का अध्याय भी हिंदी,
काव्य हिंदी,नाटक हिंदी,
कवि का महाकाव्य  हिंदी।
मां ने गर्भ से शिशु जना,
जिसका पहला शब्द है, हिंदी
बच्चे बच्चे की ज़ुबां पर
हिंदी का अधिकार हुआ।
आज भारत के अधिकांश क्षेत्रों में
हिंदी बोली जाती है,
उत्तर प्रदेश, उत्तरा खण्ड,
राजस्थान में हिंदी चलती है।
हरियाणा,दिल्ली ,बिहार
उत्तर प्रदेश की, शान है हिंदी
अपने प्रिय भारत की,
मातृभाषा का नाम है हिंदी।
वह समय था विदेशी शासन का,
अंग्रेजी हुकूमत जब चलती थी,
अब समय नहीं , अंग्रेजो का
भारतवासियों का राज हुआ।
अंग्रेजी शासन ख़तम हुआ
हिंदी का पुनर्जन्म हुआ।
राहों में भूली भटकी हिंदी
को निजी आवास मिला।
हिंदी है
हमारी राष्ट्रभाषा,
हिंदी से है मेरी आशा,
हिंदी ने जोड़ा है पूरा देश ,
भारत की है यह गौरव गाथा।
 -रिया सिंह  ✍🏻
स्नातक, तृतीय वर्ष, (हिंदी ऑनर्स)

टीएचके जैन कॉलेज

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × 5 =