Covid

ओमीक्रॉन से संक्रमित बच्चे की रिपोर्ट आई निगेटिव, डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित पाया गया बांग्लादेश से लौटा वृद्ध

कोलकाता : पश्चिम बंगाल को फिलहाल कोरोना के नए ओमीक्रॉन वेरिएंट के संक्रमण से राहत मिल गई है। कारण बुधवार को ओमीक्रॉन से संक्रमित पाये गए सात साल के बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि बांग्लादेश से लौटे संदिग्ध वृद्ध भी डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के ओमीक्रॉन संक्रमित सात वर्षीय लड़के का कोविड टेस्ट की रिपोर्ट गुरुवार को नेगेटिव आई है। उनके परिवार के सभी सदस्यों के टेस्ट भी निटेगिव आए हैं। यह बात मालदा के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी पापरी नाइक ने गुरुवार को दी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे और उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी देने का फैसला किया है, हालांकि वे सभी अगले सात दिनों तक होम क्वारेंटिन में ही रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार चूंकि दो बार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस कारण यह फैसला किया गया है, जबकि बांग्लादेश से लौटे संदिग्ध वृद्ध भी डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पश्चिम बंगाल में पहले ओमीक्रॉन का मामला सामने आया था। सात साल का बच्चा अबूधाबी से हैदराबाद होते हुए हवाई मार्ग से कोलकाता आया था। वह ओमीक्रॉन से संक्रमित पाया गया था। उसका घर मुर्शिदाबाद के फरक्का थाने के बेनियाग्राम में है। लेकिन वह बलियाडंगा, कालियाचक, मालदा में एक रिश्तेदार के घर पर था। हैदराबाद में एक आनुवंशिक परीक्षण में बच्चे को ओमीक्रॉन से संक्रमित पाये जाने की जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़ें:  बंगाल के उत्तर 24 परगना में स्कूल पर बम से हमला

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बुधवार को लड़के के रिश्तेदार के घर मालदा पहुंचे। वहां से उन्होंने लड़के और उसके परिवार के छह सदस्यों के नमूने लिए थे। नमूने का परीक्षण मालदा मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में किया गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसके बाद उसे और उसके परिवार के सदस्यों को होम क्वरेंटिन में रहने का निर्देश दिया गया है। वह फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेगा और स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आये लोगों पर निगरानी बनाए रखेंगे।

दूसरी ओर, बांग्लादेश से लौटे वृद्ध में भी ओमीक्रॉन से संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। गुरुवार को उनके जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट मिली। उसमें उसे कोरोना डेल्टा AY4 से संक्रमित पाया गया है। बता दें कि कोलकाता के दत्तापुकुर निवासी 76 साल के वृद्ध को कुछ दिन पहले बेलेघाटा आईडी में भर्ती कराया गया था। वह बांग्लादेश में एक फैमिली फंक्शन में गए थे। वहां से वापस आने के बाद सागरदत्त मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नमूनों का परीक्षण किया गया था, जिसमें वह कोविड संक्रमित पाये गए थे। बांग्लादेश की ट्रेवल हिस्ट्री देखकर उनके नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजी गई थी। उन्हें ओमीक्रॉन से संक्रमित होने का संदेह था, लेकिन रिपोर्ट में वह डेस्टा AY4 से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें ओमीक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। अर्थात फिलहाल बंगाल में ओमीक्रॉन से संक्रमित एक भी मरीज नहीं हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  यूएस ओपन : गत चैंपियन राडुकानु पहले दौर में हारीं

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  तेज़ और अधिक मापने योग्य परिणामों के लिए अनुकूलित AI-चालित उपचारों का शुभारंभ
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *