कोहरे की चादर में रेलनगरी

अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जंगल महल को स्तब्ध कर रखा है। इसका जन जीवन पर गहरा असर पड़ा है। यातायात बाधित होने के साथ ही कई जगह से बिजली आपूर्ति ठप रहने की भी सूचना मिल रही है। रेल नगरी खड़गपुर में बुधवार की भोर से गहरा कोहरा छाया रहा। इसका रेलवे व सड़क यातायात पर काफी असर पड़ा। वहीं सड़कों पर लोग संभल कर चलते रहे क्योंकि दृश्यता काफी कम थी।

लोगों को ठंड से बचने के जतन भी करने पड़े। हर शख्स जैकेट, टोपी व मफलर आदि से लैस नजर आया क्योंकि इसके सिवा कोई उपाय भी नहीं था। इसके बावजूद कई जगहों पर लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव तापते देखा गया। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक यह स्थिति कायम रहने की संभावना व्यक्त की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *