Love

राजीव कुमार झा की कविता : प्यार के दीप

।।प्यार के दीप।।
राजीव कुमार झा

इश्क के आइने में
रात की चुप्पी
सुबह रोशनी हंसती
कितनी दीवारों के
पार आकर
सुकून से सुबह बैठी
गनीमत है
यहां रात की यादों में
फूल महकते
अरी सुंदरी
इसी पल तुम्हें देखा
साजन से बातें
दिल से कहीं करते
तुम्हारे घर पर
इसी पहर में
प्यार के दीप जलते
धूप में झरने
हरियाली में आकर
दिनभर बहते

राजीव कुमार झा, कवि/ समीक्षक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

यह भी पढ़ें:  ममता बनर्जी ने सिंगूर को बनाया शमशान : शुभेंदु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *