Hardik pandya

दूसरे टी20 की हार के बाद बल्लेबाजी से निराश पांड्या

गयाना। भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दूसरे टी20 में वेस्ट इंडीज के हाथों मिली दो विकेट की करीबी हार के बाद खराब बल्लेबाजी की समस्या को स्वीकार किया। प्रोविडेंस स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 20 ओवर में 152 रन ही बना सका। मेहमान टीम की ओर से तिलक वर्मा (41 गेंद, 51 रन) ने अर्द्धशतक जड़ा जबकि कोई अन्य बल्लेबाज प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सका। वेस्ट इंडीज ने 153 रन का लक्ष्य सात गेंद रहते हुए हासिल कर लिया। पांड्या ने मैच के बाद कहा, “हमारा बल्लेबाजी प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। विकेट लगातार गिरते रहे और पिच भी धीमी थी। हमने इतनी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की कि 160 रन से ज्यादा बना सकें।”

पांड्या ने कहा, “वह (तिलक वर्मा) जिस तरह बल्लेबाजी कर रहा है, उस पर हम ध्यान दे रहे हैं। नंबर चार पर एक बाएं हाथ के बल्लेबाज के होने से हमें दाएं और बाएं का संयोजन मिल जाता है। हमारे युवा खिलाड़ी आत्मविश्वास और निर्भयता के साथ आ रहे हैं।” भारत ने 152 रन का बचाव करते हुए पहले ओवर में वेस्ट इंडीज के दो विकेट गिरा भी दिये, लेकिन निकोलस पूरन ने 40 गेंद पर 67 रन की आतिशी पारी खेलकर वेस्ट इंडीज को जीत के करीब पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें:  खेल की खबरें || जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग में धनुष श्रीकांत ने भारत के लिए तीसरा गोल्ड जीता

मेज़बान टीम को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले कुछ झटके लगे लेकिन वह दो विकेट की जीत हासिल करने में सफल रही। पांड्या ने पूरन की बल्लेबाजी पर कहा, “वह (पूरन) जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे स्पिनरों को लगाना मुश्किल हो जाता है। दो रन पर दो विकेट गिरने के बाद उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की वह कमाल था।” इस बीच, तिलक ने भी भारतीय टीम का स्कोर कम होने पर पांड्या की बात से सहमति ज़ाहिर की, हालांकि उन्होंने धीमे विकेट पर बल्लेबाजों के प्रदर्शन की सराहना की।

तिलक ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, “विकेट धीमा था। हमने सोचा कि 150-160 एक अच्छा स्कोर होगा। हो सकता है कि हम 10 रन पीछे रह गये, लेकिन यह एक अच्छा प्रदर्शन था (हमारे बल्लेबाजों द्वारा)।” उन्होंने कहा, “पूरन ने जिस तरह बल्लेबाजी की उसके लिये उनको श्रेय जाता है। उन्होंने गेंदबाजों पर दबाव डाला। हम जानते थे कि अगर हम एक विकेट हासिल कर सकते हैं, तो हम मैच बचा सकते हैं क्योंकि विकेट धीमा था। ऐसा नहीं था बल्लेबाजी करना आसान है। यह एक गेंदबाज की पिच थी। दुर्भाग्य से, यह इतना मजेदार खेल है कि यह कभी भी पलट सकता है।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  राहुल और मारक्रम के अर्धशतकों से हैदराबाद की जीत की हैट्रिक

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद एडिलेड में ही होगा पिंक-बॉल टेस्ट
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =