Parag Desai

पराग देसाई की बॉडी पर नहीं मिले कुत्ते के काटने के निशान, शेल्बी हॉस्पिटल ने किया बड़ा खुलासा

नयी दिल्ली। वाघ बकरी ग्रुप के मालिक पराग देसाई की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शेल्बी हॉस्पिटल की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है कि पराग देसाई के शरीर पर डॉग बाइड के कोई निशान नहीं मिले हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि देसाई को को इमरजेंसी डिपार्टमेंट में 6:00 बजे के आसपास लाया गया था। बता दें, देसाई के निधन मामले में उनके परिवार की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

शेल्बी हॉस्पिटल ने कुत्तों के काटने से देसाई की मौत की खबर का किया खंडन किया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि कुत्तों द्वारा पीछा किए जाने के बाद पराग देसाई फिसलकर गिर गए थे। अस्पताल में दाखिल होने के बाद उनका सीटी स्कैन किया गया। इसके बाद पराग देसाई को उनके परिवार की अनुमति से आईसीयू में भर्ती किया गया और 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में भी रखा गया था।

मॉर्निंग वॉक के दौरान कुत्तों ने किया था हमला

बता दें, पिछले सप्ताह 15 अक्टूबर को इस्कॉन अंबली रोड के पास पराग देसाई मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। वह गिर गए, जिससे उनके सिर पर चोट लग गई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 24 घंटे के बाद उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। हालांकि सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके परिववार में पत्नी विदिश और बेटी परीशा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *