Durga Puja

बंगाल : राज्यपाल के दुर्गा रत्न पुरस्कारों की घोषणा, चार पंडालों को सम्मान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस ने राज्य में सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा पंडालों को अपनी जेब से सम्मानित करने की घोषणा की थी। उन्होंने इसका नाम दुर्गा रत्न सम्मान दिया था। राज भवन की घोषणा के मुताबिक विजयादशमी के दिन राज्यपाल ने इन पूजा आयोजनों में जो विजेता रहे हैं, उनकी घोषणा कर दी है। राज्य के चार पंडालों को पुरस्कृत करने के लिए सम्मानित किया गया है।

पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां जनता से मांगी गई थीं, जिन्होंने राजभवन के निर्दिष्ट ईमेल पर आवेदन दी थी। यह पुरस्कार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित किया गया था। चार पंडाल जिन्हें पुरस्कृत किया जाना है उनमें टाला प्रत्यय दुर्गा पंडाल (प्रकाश और छाया का रचनात्मक उपयोग) करने के लिए सम्मानित होगा।

इसके अलावा कल्याणी आईटीआई पंडाल (भव्यता और दृश्य आनंद) के लिए सम्मानित किया जाएगा। बराहनगर के बंधुदल स्पोर्टिंग क्लब की पूजा को (पर्यावरण चेतना) के लिए बेहतरीन थीम डेवलप करने के लिए चुना गया है। इसी तरह से शानदार थीम के लिए नेताजी कॉलोनी की पूजा को 5-5 लाख के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका भी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *