“INDIA” गठबंधन में नीतीश को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

LOKSABHA 2024, INDIA VS MODI, नयी दिल्ली: इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे नीतीश कुमार को अब गठबंधन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार नीतीश और कांग्रेस समेत “INDIA” गठबंधन के बड़े नेताओं की कल यानी 3 दिसंबर को जूम एप पर बात होगी। “INDIA” गठबंधन में नीतीश की अहम भूमिका को देखते हुए कांग्रेस के बड़े नेता उनको संयोजक बनाने का प्रस्ताव दे सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने इस बारे में RJD नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से सहमति भी ले ली है। शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भी बात हो चुकी है। दक्षिण भारत के दलों और लेफ्ट पार्टी के नेताओं से भी बात लगभग हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक जूम एप पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता होंगे। “INDIA” गठबंधन के प्रमुख दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जुड़ सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *