बंगाल के तापमान में हल्की गिरावट शुरू

Kolkata Hindi News, कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में करीब एक पखवाड़े तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब पारा लुढ़कने का सिलसिला शुरू हो गया है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान भी गिरकर सामान्य से दो डिग्री कम महज 23.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में इसी तरह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह 10 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी तापमान में गिरावट हुई है। हालांकि यहां पहले से ही तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *