VIP Treatment छोड़, लाइन में लगकर रिया चक्रवर्ती ने किया भगवान के दर्शन

Bollywood Updates, मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। एक्ट्रेस पर मीडिया की पैनी नजर रहती है। एक्ट्रेस कब और कहां जाती हैं ये सब पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाता है। ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती का ताजा वीडियो सामने आया है। नए साल के पहले दिन रिया ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद वह खबरों में आ गई हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड सेलेब्स पार्टी कर अपने नए साल का जश्न मना रहे हैं।

वहीं रिया ने पार्टी छोड़ मंदिर में भगवान के दर्शन कर अपने नए साल की शुरुआत की। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें रिया चक्रवर्ती को उनके दर्शन के लिए लाइन में इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस बात से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं कि एक्ट्रेस ने बाकी स्टार्स की तरह शराब और पार्टियां छोड़कर मंदिर जाने का फैसला किया है।

“एक्ट्रेस सफेद सूट पहने बेहद सिंपल अवतार में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह सेलिब्रिटी वाला रवैया न दिखाते हुए वीआईपी दर्शन छोड़कर कतार में खड़े हो गए और शांति से अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अब उन्हें भगवान के दर्शन के लिए खड़ा देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।”

बॉलीवुड की अन्य खबरें || जरूर पढ़े...

https://kolkatahindinews.com/demo/rakul-preet-singh-will-become-jackky-bhagnanis-bride/

इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कुछ लोग रिया को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया है, ‘मंदिर में हत्यारे, हे राम, इनका नाश कर दो.’ एक शख्स ने लिखा, ‘चार्सी।

एक शख्स ने कमेंट किया, ‘वह अपने पापों के लिए माफी मांग रही है।’ तो किसी ने कहा, ‘वह उस स्थान को अशुभ बनाने के लिए वहां क्यों गई थी?’ इतना ही नहीं इस वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘हत्या करने के बाद ये मंदिर जा रही है, वाह शर्म करो।सुशांत का हत्यारा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *