राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 19 जनवरी को

समारोह में संचेतना समाचार के गणतंत्र दिवस एवं बसंत पर्व विशेषांक का विमोचन किया जाएगा

उज्जैन। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा 19 जनवरी 2023, गुरुवार को दोपहर बाद 4:00 बजे प्रेस क्लब, तरणताल परिसर, कोठी मार्ग, उज्जैन में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन : साहित्य और शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में पर केंद्रित संगोष्ठी के साथ इस आयोजन में संचेतना समाचार के गणतंत्र दिवस एवं बसंत पर्व विशेषांक का विमोचन किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव चौरसिया, उज्जैन, प्रमुख अतिथि वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलानुशासक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक होंगे। कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि ब्रजकिशोर शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. पद्मजा रघुवंशी होंगी। अध्यक्षता यशवंत भंडारी, राष्ट्रीय संयोजक, झाबुआ करेंगे।

यह जानकारी देते हुए डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय महासचिव ने समारोह में उपस्थित होने का अनुरोध सुधीजनों से किया है। संस्था पदाधिकारी प्रगति बैरागी, राष्ट्रीय सचिव, प्रभा बैरागी, प्रदेश उपाध्यक्ष, सुन्दरलाल जोशी ‘सूरज’, राष्ट्रीय प्रवक्ता, डॉ. निसार फारूकी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, संगीता केसवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध प्रबुद्धजनों से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *